नीतीश कुमार के सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी: सम्राट चौधरी ‎

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सम्राट चौधरी

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

‎दरअसल, गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे.

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है।

‎उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी।

‎उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है। आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी."  

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा, "बिहार में सुशासन है। बिहार में एक व्यवस्था खड़ी है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा।"

Trending News

परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM