पुनपुन के मरांची महादलित टोले के झंडातोलन कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार, सिद्धेश्वर मांझी ने फहराया तिरंगा

देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है। बिहार सहित पूरा देश आज अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं सीएम नीतीश ने आज एक बार फिर पूरानी परंपरा निभाई है

Nitish Kumar

देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है। बिहार सहित पूरा देश आज अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं सीएम नीतीश ने आज एक बार फिर पूरानी परंपरा निभाई है। सीएम नीतीश हर साल गणतंत्र दिवस के दिन महादलित टोला पहुंचत हैं जहां उनके समझ गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडोत्तोलन करते हैं। इसी परंपरा के अनुसार सीएम नीतीश एक बार फिर पटना से करीब 25 किलोमीटर दूर पुनपुन प्रखंड के मरांची गांव पहुंचे। जहां वह गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में 72 वर्षीय सिद्धेश्वर मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी. राष्ट्रगान गाने के बाद सीएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी. यह परंपरा महादलित समाज के लोगों को सम्मान देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री ने संबोधन में मरांची गांव के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की. इसमें सामुदायिक केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, गांव को नेशनल हाईवे से जोड़ने, आहर-पाईन की खुदाई और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय को चारदीवारी करने की स्वीकृति शामिल है. इसके अलावा महिला रोजगार योजना के तहत दो महिलाओं को स्वीकृति पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत चेक वितरण, दो लाभुकों को चश्मा वितरण और जन वितरण प्रणाली के तहत दो लड़कों को लाभ प्रदान किया गया. कई अन्य योजनाओं के तहत भी लाभार्थियों को लाभांश दिए गए.

संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने और टॉप फाइव राज्यों में शामिल करने के लिए संकल्पित हैं. वे हर साल गणतंत्र दिवस पर किसी महादलित टोले में जाकर झंडोत्तोलन करते हैं ताकि समाज के सबसे पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाया जा सके. उन्होंने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को भी महादलित टोलों में झंडा फहराने का निर्देश दिया है. उन्होंने आवासीय विद्यालय, छात्रावास सहित विकास के विशेष कार्यक्रमों का जिक्र किया.

कार्यक्रम में सांसद संजय झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद रविंद्र सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं. प्रशासनिक स्तर पर पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. जिला प्रशासन ने पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Trending News

CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
Sep 09, 2026, 5:58:00 PM
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM