एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम : प्रेम रंजन पटेल

बिहार भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद के मुख्यमंत्री के नाम की तेज हुई चर्चा के बीच कहा कि एनडीए में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है

Prem Ranjan Patel

पटना: बिहार भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद के मुख्यमंत्री के नाम की तेज हुई चर्चा के बीच कहा कि एनडीए में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है। यह एनडीए में चर्चा का विषय भी नहीं है।  

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री का नाम एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा, जो सबको मान्य होगा। यह विषय एनडीए के लिए चर्चा का केंद्र नहीं हो सकता है।  

प्रेम रंजन पटेल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के बड़े नेता हैं और नए मुख्यमंत्री के नाम में उनकी भी सहमति ली जाएगी, यह भी सत्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे जो भी मुख्यमंत्री होगा, उन्हें भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन मिलेगा।  

उन्होंने कहा कि एनडीए के लक्ष्य भारत को विकसित देश और बिहार को विकसित राज्य बनाना है, हम सभी को मिलकर इसके लिए काम करना होगा। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से भाजपा का गठबंधन काफी पुराना है, हम लोग वर्षों साथ चले हैं और अब हम लोगों को इसकी आदत हो गई है। इसलिए नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जब जरूरत होगी, एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय कर लेगा।

Trending News

पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
Aug 26, 2026, 9:28:00 AM
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
Aug 26, 2026, 9:25:00 AM
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
Aug 26, 2026, 6:27:00 AM
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM