ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी

जामताड़ा जिला अंतर्गत कर्माटांड़ प्रखंड के ठण्डारडीह गांव में विगत दिनों घटी घटना को लेकर सियासत गरमा गई है।

ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी

जामताड़ा जिला अंतर्गत कर्माटांड़ प्रखंड के ठण्डारडीह गांव में विगत दिनों घटी घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटूल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से उपद्रवियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

पूर्व मंत्री ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि ठण्डारडीह में जो कुछ हुआ है, वह घोर निंदनीय है। उनके अनुसार, गांव निवासी भूदेव महतो द्वारा कथित तौर पर कही गई किसी बात को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट की, जान मारने का प्रयास किया तथा घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। इस दौरान सत्यानंद झां ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत करता है तो उसके लिए कानून है। पुलिस है, कोर्ट है। शिकायत करनी चाहिए, कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हजारों की संख्या में किसी के घर पर जाकर मारपीट करना, घर को बर्बाद करना, यह कानून को हाथ में लेना है और यह सरासर संविधान का उल्लंघन है।

उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी प्रशासन मौन बना हुआ है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, प्रशासन को सरकार के विधायक या मंत्री का चेहरा नहीं देखना चाहिए, बल्कि कानून की किताब देखकर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री आभा आर्या, संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, लालटू नायक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताडा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
Aug 26, 2026, 9:28:00 AM
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
Aug 26, 2026, 9:25:00 AM
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
Aug 26, 2026, 6:27:00 AM
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM