राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंदिरी एवं बाकरगंज नाला का किया निरीक्षण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन द्वारा पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मंदिरी एवं बाकरगंज नाला का स्थल निरीक्षण किया

Nitin Naveen

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन द्वारा पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मंदिरी एवं बाकरगंज नाला का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य अंतिम चरण में चल रहे कार्य की गति का जायजा लेना, जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का आकलन करना तथा अधिकारियों को योजना संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।

 इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास आवास मंत्री  विजय सिन्हा, BUIDCO MD अनिमेश पराशर जी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा जी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे । साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों नालों के निर्माण से एक बड़ी आबादी को लंबे संघर्ष के बाद फायदा मिलेगा। साथ ही पटना की ट्रैफिक व्यवस्था भी मजबूत होगी ।

निरीक्षण के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नालों की सफ़ाई व्यवस्था, गाद निकासी, संरचनात्मक स्थिति एवं प्रवाह क्षमता का अवलोकन किया गया। नितिन नवीन ने इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देशित किया कि नालों की समुचित साफ़-सफाई, गाद निष्कासन एवं अन्य आवश्यक कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया कि नाला सफ़ाई कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। 

निरीक्षण के दौरान नितिन नवीन ने स्थानीय निवासियों से संवाद के बाद कहा कि नगर क्षेत्र में सुचारु जल निकासी व्यवस्था एवं सुगम सड़क संपर्कता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए नाला प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, जिससे जल निकासी की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार पुनः स्थल निरीक्षण किया जाएगा। ताकि कार्य की गति पर लगातार मॉनिटरिंग की जा सके ।

उल्लेखनीय हो कि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लम्बी सडक बनेगी और इसके लिए 86.98 करोड रूपये खर्च किये जा रहे हैं। नाले के जीर्णोद्धार के साथ ही इसे ढक कर सड़क पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनायी जा रही है। यह नाला एसपी वर्मा रोड़, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबूबजार, धोबीघाट, इकोपार्क, छज्जुबाग, एमलए पलैट, सिचाई भवन से जुड़ा है । 

मंदिरी नाले के निर्माण में प्रमुख रुप से नहरू पथ (बेली रोड) पर आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर Box Drain सह 2 Lane संपर्क पथका निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही सर्विस रोड के साथ नाला एवं Utility Duct का प्रावधान किया गया है। साफ-सफाई हेतु 2 रैम्प एवं 3 डिसील्टिंग चैम्बर का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, जल निकासी की व्यवस्था एवं नियंत्रण के लिए 4 Sluice Gate प्रस्तावित है। इस सड़क के सौंदर्गीकरण हेतु Street Lighting के साथ Land Scaping का कार्य प्रस्तावित है।

वहीं, 26.98 करोड़ की लागत से बनने वाले बकरगंज नाले से लालजी टोला, रेलवे कॉलोनी, पीरमुहानी मछली गली, सालीमपुर अहरा का आंशिक भाग, राजेन्द्र पथ, दलदली रोड, भंवर पोखर, अशोक राजपथ, बारी पथ, गांधी मैदान क्षेत्र के राम गुलाम चौक, गाँधी मैदान गेट सं0- 1, 2, 3 एवं गाँधी मैदान बस स्टैण्ड तक नाले का जुड़ाव होगा ।

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM