मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिहार सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहे इस दौरे को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिहार सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहे इस दौरे को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आईएएनएस से बातचीत में इस दौरे और सरकार के एक साल के कार्यकाल पर अपनी बात रखी। 

मंत्री जायसवाल ने कहा- इस बार बिहार में NDA की सरकार जनता ने बहुत भारी बहुमत से बनाई है और सरकार को एक वर्ष पूरा हो रहा है

बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार जनता ने बहुत भारी बहुमत से बनाई है और सरकार को एक वर्ष पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा 21 तारीख को वैशाली की धरती पर है। जब प्रधानमंत्री बिहार आएंगे, तो एक वर्ष में बिहार ने जो विकास किया है, उसे आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

दिलीप जायसवाल ने कहा- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है

डॉ. जायसवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार देने के साथ ही समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना भी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार के दूसरे वर्ष में युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा उद्योग और कुटीर उद्योग लगाने का काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार आना राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। इससे बिहार और आगे बढ़ेगा और विकसित होगा। प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 20 वर्षों का कार्यकाल रहा है - राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का बीस वर्षों का कार्यकाल रहा है। इसके कुछ महीने एनडीए के शासन के इस एक वर्ष में भी शामिल हैं। इस एक वर्ष के पूरे होने में सम्राट चौधरी के कार्यकाल के भी कई महीने हैं। सम्राट चौधरी भी उसी तरह बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जैसा नीतीश कुमार ने सोचा था। प्रधानमंत्री के बिहार आगमन पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को लगातार सहायता मिलती रही है। बिहार ने जब भी कोई अपेक्षा की, पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने उसे पूरा किया। इसके लिए बिहार आभार प्रकट करता है। प्रधानमंत्री का आना निःसंदेह स्वागत योग्य है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
Nov 06, 2026, 2:40:00 PM
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
Nov 06, 2026, 2:33:00 PM
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
Nov 06, 2026, 2:27:00 PM
पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या से सनसनी, गिरफ्तार कैब ड्राइवर के खुलासे से हड़कंप
पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या से सनसनी, गिरफ्तार कैब ड्राइवर के खुलासे से हड़कंप
Nov 06, 2026, 2:14:00 PM
डॉक्टर के सवाल उठाने पर दीपिंदर गोयल बोले- टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस
डॉक्टर के सवाल उठाने पर दीपिंदर गोयल बोले- टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस
Nov 06, 2026, 2:12:00 PM
 डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
Nov 06, 2026, 1:54:00 PM
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
Nov 06, 2026, 1:36:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात
Nov 06, 2026, 1:32:00 PM
CM सम्राट ने कहा- दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता व सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता व सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करें सुनिश्चित
Nov 06, 2026, 1:20:00 PM
कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
Nov 06, 2026, 1:17:00 PM