चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार

किशुन देव पंडित, दिनेश पंडित व दिनेश प्रजापती के हाथों से बने दीये और मिट्टी के बर्तन पूर्वी चंपारण से नेपाल तक पहुंचते हैं। मिट्टी के दीये खरीदकर स्थानीय कारीगरों का हौसला बढ़ाएं।

चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार

बेतिया : किशुन देव पंडित, दिनेश पंडित व दिनेश प्रजापती के हाथों से बने दीये और मिट्टी के बर्तन पूर्वी चंपारण से नेपाल तक पहुंचते हैं। मिट्टी के दीये खरीदकर स्थानीय कारीगरों का हौसला बढ़ाएं। पश्चिमी चंपारण क्षेत्र के पंचायत के अहवर कुड़ियां के मुखिया पति किशुन देव पडित के घर दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घर-आंगन को रोशन करने के लिए लोग दीये और सजावटी सामान की खरीदारी में जुटने लगे हैं। 

मझौलिया व लौरिया प्रखंड के कुम्हार भी अपनी पुश्तैनी कला को संवारने में दिन-रात एक कर रहे हैं

वहीं, इस पर्व को लेकर मझौलिया व लौरिया प्रखंड के कुम्हार भी अपनी पुश्तैनी कला को संवारने में दिन-रात एक कर रहे हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये और बर्तन तैयार करने वाले इन कारीगरों के लिए दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि साल भर की मेहनत को बाजार तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। अहवर कुड़िया पंचायत मुखिया पति किशुन देव पंडित, दिनेश पंड़ित व दिनेश प्रजापती इन दिनों दीपावली की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनके घर पर मिट्टी के दीये और विभिन्न प्रकार के बर्तन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 

किशुन, दिनेश व दिनेश ने कहा- मिट्टी के बर्तन और दीये बनाना उनके परिवार का पुश्तैनी पेशा है

किशुन देव पंड़ित, दिनेश पड़ित व दिनेश प्रजापती बताते हैं कि मिट्टी के बर्तन और दीये बनाना उनके परिवार का पुश्तैनी पेशा है। कई पीढ़ियों से उनका परिवार इसी कला के सहारे आजीविका चलाता आ रहा है। हालांकि, बदलते दौर में चाइनीज लाइट और आधुनिक सजावटी सामान के बढ़ते प्रचलन से पारंपरिक दीयों के कारोबार पर असर पड़ा है।इसके बावजूद उन्होंने अपनी परंपरा को छोड़ने के बजाय उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उनके हाथों से तैयार मिट्टी के दीये और बर्तन पूर्वी चंपारण के साथ नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचते हैं। त्योहार के दिनों में वे अधिक से अधिक दीये तैयार करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं, ताकि दीपावली पर लोगों के घरों में मिट्टी की लौ जगमगा सके। 

किशुन देव पंडित ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दें

किशुन देव पंडित ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दें। इससे स्थानीय कुम्हारों की मेहनत को सम्मान मिलेगा और उनकी रोजी-रोटी को भी सहारा मिलेगा। वही इस संबध मे आचार्य मार्कण्डेय नाथ तिवारी ने बताया कि मिट्टी के दिये जलाना केवल परंपरा निभाना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और स्वदेशी विरासत को संजोने का भी प्रयास है। मिट्टी इस पृथ्वी का सबसे शुद्ध पदार्थ माना जाता है , लोगों के सहयोग से ही कुम्हारों के घरों में भी खुशियों का दीप जल सकेगा।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
Nov 06, 2026, 3:43:00 PM
पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
Nov 06, 2026, 3:34:00 PM
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से मिले पीएम मोदी, बेटी को पुचकारा
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से मिले पीएम मोदी, बेटी को पुचकारा
Nov 06, 2026, 3:22:00 PM
बकाया टैक्स और ई-चालान वाले वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, नियम तोड़ने पर होगी जब्ती
बकाया टैक्स और ई-चालान वाले वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, नियम तोड़ने पर होगी जब्ती
Nov 06, 2026, 3:14:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
Nov 06, 2026, 2:57:00 PM
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
Nov 06, 2026, 2:53:00 PM
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
Nov 06, 2026, 2:43:00 PM
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
Nov 06, 2026, 2:40:00 PM
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
Nov 06, 2026, 2:33:00 PM
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
Nov 06, 2026, 2:27:00 PM