वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति

सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत अंतर्गत बखारी गांव में पिछले कई वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। गांव में लगी सोलर जलमीनार खराब होने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा था।

वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति

पलामू (मेदिनीनगर) : सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत अंतर्गत बखारी गांव में पिछले कई वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। गांव में लगी सोलर जलमीनार खराब होने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को समस्या से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

तत्काल दुरुस्त होगी सोलर जलमीनार - उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बखारी गांव की खराब सोलर जलमीनार की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े। सात दिनों के अंदर मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति शुरू की जाए। भविष्य में रख-रखाव की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

कई वर्षों से थी समस्या

स्थानीय लोगों के अनुसार, बखारी गांव में लगी सोलर जलमीनार वर्ष 2019 में लगाई गई थी। तकनीकी खराबी और रख-रखाव के अभाव में यह पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी थी। इसके कारण गर्मी और सुखाड़ के समय ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उपायुक्त के आश्वासन से मिली राहत

उपायुक्त के त्वरित संज्ञान और आश्वासन के बाद बखारी गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने कहा कि उपायुक्त के हस्तक्षेप से अब गांव में जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।ग्रामीणों ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस पहल से गांव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाएगा।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, प्राथमिक विद्यालय गुलाबी, ग्रे रंग में रंगे जाएंगे हाईस्कूल
बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, प्राथमिक विद्यालय गुलाबी, ग्रे रंग में रंगे जाएंगे हाईस्कूल
Nov 06, 2026, 4:03:00 PM
CM सम्राट ने कहा- पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित
Nov 06, 2026, 3:48:00 PM
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
Nov 06, 2026, 3:43:00 PM
पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
Nov 06, 2026, 3:34:00 PM
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से मिले पीएम मोदी, बेटी को पुचकारा
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से मिले पीएम मोदी, बेटी को पुचकारा
Nov 06, 2026, 3:22:00 PM
बकाया टैक्स और ई-चालान वाले वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, नियम तोड़ने पर होगी जब्ती
बकाया टैक्स और ई-चालान वाले वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, नियम तोड़ने पर होगी जब्ती
Nov 06, 2026, 3:14:00 PM
उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
Nov 06, 2026, 2:57:00 PM
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
Nov 06, 2026, 2:53:00 PM
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
Nov 06, 2026, 2:43:00 PM
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
Nov 06, 2026, 2:40:00 PM