कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन एक इत्तेफाक ने उनकी जिंदगी की राह बदल दी। अभिनेत्री योग विशेषज्ञ बनना चाहती थीं, जिस वजह से उन्होंने योग गुरु भरत ठाकुर से योग सीखा।

कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत

मुंबई। चमक-धमक और चकाचौंध से भरी फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसे भी सितारे रहे हैं, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में आने का सपना नहीं देखा था, लेकिन किस्मत उन्हें इस मुकाम तक ले आई। ऐसी ही कहानी साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की है। वह कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन एक इत्तेफाक ने उनकी जिंदगी की राह बदल दी। 

7 नवंबर, 1981 को मैंगलुरु, कर्नाटक में जन्मीं अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री प्राप्त की थी। अभिनेत्री योग विशेषज्ञ बनना चाहती थीं, जिस वजह से उन्होंने योग गुरु भरत ठाकुर से योग सीखा और फिर खुद योग इंस्ट्रक्टर बन गईं। एक दिन योग क्लास में साउथ फिल्म डायरेक्टर मेहर रमेश की उन पर नज़र पड़ी। उन्होंने अनुष्का को हीरोइन बनने का ऑफर दिया।

बिना फिल्मी बैकग्राउंड और अभिनय की कोई जानकारी न होने की वजह से अनुष्का ने यह रोल ठुकरा दिया था। बाद में डायरेक्टर के काफी समझाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 2005 में आई 'सुपर' थी, जिसे पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता नागार्जुन के साथ काम किया था।

गौरतलब है कि अभिनेत्री का नाम कभी अनुष्का नहीं था, बल्कि असल में उनका नाम स्वीटी शेट्टी था, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान पुरी जगन्नाथ और प्रोड्यूसर नागार्जुन को लगा कि स्वीटी नाम दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आएगा, जिस वजह से उन्होंने अभिनेत्री का नाम बदलने का फैसला किया और काफी सोचने के बाद अनुष्का नाम फाइनल हुआ। स्वीटी के बजाय एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के नाम से पहचानी जाने लगीं। इसी साल अनुष्का की फिल्म महानंदी रिलीज हुई। ये दो फिल्में करने के बाद अनुष्का एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2006 में एस. एस. राजामौली की फिल्म 'विक्रमार्कुडु' में काम किया, जिससे उन्हें तेलुगू सिनेमा में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'डॉन', 'किंग', 'शौर्यम' और 'बिल्ला' समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की।

2015 में आई ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और 2017 में आई ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ ने उनकी किस्मत बदल दी। अनुष्का को इस फिल्म में देवसेना के रोल में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने खुद कॉल किया था। अनुष्का ऑफर ठुकरा नहीं सकीं और फिर यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
Nov 06, 2026, 2:40:00 PM
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
Nov 06, 2026, 2:33:00 PM
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
Nov 06, 2026, 2:27:00 PM
पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या से सनसनी, गिरफ्तार कैब ड्राइवर के खुलासे से हड़कंप
पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या से सनसनी, गिरफ्तार कैब ड्राइवर के खुलासे से हड़कंप
Nov 06, 2026, 2:14:00 PM
डॉक्टर के सवाल उठाने पर दीपिंदर गोयल बोले- टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस
डॉक्टर के सवाल उठाने पर दीपिंदर गोयल बोले- टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस
Nov 06, 2026, 2:12:00 PM
 डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
Nov 06, 2026, 1:54:00 PM
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
Nov 06, 2026, 1:36:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात
Nov 06, 2026, 1:32:00 PM
CM सम्राट ने कहा- दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता व सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता व सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करें सुनिश्चित
Nov 06, 2026, 1:20:00 PM
कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
Nov 06, 2026, 1:17:00 PM