डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान

दीपावली के त्योहार में जब सामने मिठाइयों से भरी प्लेट हो, तो खुद को रोक पाना आसान नहीं होता, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें हर बार कुछ मीठा खाने से पहले ब्लड शुगर बढ़ने का डर रहता है।

 डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान

दीपावली के त्योहार में जब सामने मिठाइयों से भरी प्लेट हो, तो खुद को रोक पाना आसान नहीं होता, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्हें हर बार कुछ मीठा खाने से पहले यह सोचना पड़ता है कि कहीं इससे ब्लड शुगर न बढ़ जाए। हालांकि, डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं है कि त्योहार पर मिठाई का स्वाद बिल्कुल नहीं लिया जा सकता। सही मिठाई चुनकर, उसकी मात्रा सीमित रखकर और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इस त्योहार का आनंद लिया जा सकता है। 

डायबिटीज के मरीज मिठाई चुनते समय बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसी चीजों से बनी मिठाइयों को चुन सकते हैं। बादाम कतली, पिस्ता रोल और बिना ज्यादा चीनी से तैयार की गई नट्स की मिठाइयां कुछ दूसरी पारंपरिक मिठाइयों के मुकाबले बेहतर विकल्प हो सकती हैं। दरअसल, बादाम और पिस्ता में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर में भोजन के पचने की प्रक्रिया को बेहतर करते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए घर पर मिठाई तैयार करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे मिठाई में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और दूसरी चीजों की मात्रा पर नियंत्रण रखा जा सकता है। घर पर बादाम की मिठाई, नारियल के लड्डू या कम मीठा सूजी का हलवा बनाया जा सकता है। इनमें चीनी की जगह स्टीविया जैसे स्वीटनर का इस्तेमाल करने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह लेना बेहतर है।

डायबिटीज के मरीजों को सिर्फ मिठाई के चुनाव पर ही नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके पर भी ध्यान देना चाहिए। खाली पेट मिठाई खाने के बजाय संतुलित भोजन के साथ थोड़ी मात्रा में मीठा लेना बेहतर हो सकता है। खाने में दाल, हरी सब्जियां, सलाद और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे भोजन में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है।

एक बार में मिठाई का छोटा हिस्सा लें और बार-बार मीठा खाने से बचें। अगर आपने एक समय मिठाई खाई है, तो दिनभर में दूसरी मीठी चीजों की मात्रा कम रखें। अपनी रोज की डाइट में अचानक बड़े बदलाव करने से भी बचें।

बाजार में मिलने वाली शुगर फ्री मिठाइयों को देखकर कई लोग सोचते हैं कि इन्हें खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। इन मिठाइयों में चीनी की जगह दूसरे स्वीटनर इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन उनमें मैदा, सूजी, दूध, खोया और अन्य कार्बोहाइड्रेट वाली सामग्री मौजूद हो सकती है। इसलिए खरीदने से पहले पैकेट पर लिखी पोषण संबंधी जानकारी जरूर पढ़ें।

त्योहार की भागदौड़ में कई बार लोग समय पर खाना, दवाइयां लेना और ब्लड शुगर की जांच करना भूल जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर ने जिस समय दवा या इंसुलिन लेने की सलाह दी है, उसका पालन करें। जरूरत के अनुसार ब्लड शुगर की जांच करते रहें। भोजन के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की सैर भी फायदेमंद हो सकती है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
Nov 06, 2026, 2:57:00 PM
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
Nov 06, 2026, 2:53:00 PM
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
Nov 06, 2026, 2:43:00 PM
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
Nov 06, 2026, 2:40:00 PM
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
Nov 06, 2026, 2:33:00 PM
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
Nov 06, 2026, 2:27:00 PM
पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या से सनसनी, गिरफ्तार कैब ड्राइवर के खुलासे से हड़कंप
पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या से सनसनी, गिरफ्तार कैब ड्राइवर के खुलासे से हड़कंप
Nov 06, 2026, 2:14:00 PM
डॉक्टर के सवाल उठाने पर दीपिंदर गोयल बोले- टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस
डॉक्टर के सवाल उठाने पर दीपिंदर गोयल बोले- टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस
Nov 06, 2026, 2:12:00 PM
 डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज मरीज भी मनाएं मिठाई के साथ दिवाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
Nov 06, 2026, 1:54:00 PM
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
Nov 06, 2026, 1:36:00 PM