ओपन शर्ट, जींस-क्रॉक्स में पहले दिन मंत्रालय पहुंचे दीपक प्रकाश, अशोक चौधरी ने भी संभाला ग्रामीण कार्य का जिम्मा

बिहार में नई नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है। कल शुक्रवार को बंटे विभाग के बाद मंत्री अपने-अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने पहुंचने लगे हैं।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 22, 2025, 12:04:00 PM

बिहार में नई नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है। कल शुक्रवार को बंटे विभाग के बाद मंत्री अपने-अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने पहुंचने लगे हैं।

सीधे मंत्री पद से राजनीति में एंट्री करने वाले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभालने पहुंचे। पहले दिन वो ऑफ व्हाइट कलर की ओपन शर्ट, ब्लू जींस और क्रॉक्स में मंत्रालय आए। उन्होंने विभाग का पदभार लिया।

मंत्री दीपक प्रकाश पहले तो मीडिया से बात करने को तैयार नहीं दिखे, कहा कि अपनी प्रतिक्रिया बाद में देंगे। लेकिन आग्रह करने पर वो तैयार हुए। बाइट देने के लिए खड़े हुए फिर बैठ गए और मंत्रालय के कर्मचारी से पीने के लिए पानी मांगा।

वहीं करीब 11 बजे ग्रामीण कार्य विभाग का पदभार मंत्री अशोक चौधरी ने संभाल लिया। जबकि कई मंत्री शनिवार को पदभार ग्रहण करने से बच रहे हैं, ताकि शनिचरा ग्रह ना हावी हो जाए। कुछ मंत्रियों को शुभमुहूर्त का इंतजार है।

Trending News

गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील

Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार

Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज

Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं

Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा

Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर

Jul 21, 2026, 6:13:00 PM