CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा दूत और विधानसभा समन्वय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा दूत और विधानसभा समन्वय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में देश को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। बिहार में भी एनडीए सरकार विकास के कार्यों को गति प्रदान कर राज्य को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। हम सभी ने वर्ष 2037 तक बिहार को समृद्ध बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी संघर्ष और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए आज इस मुकाम तक पहुंची है। पार्टी ने अपनी विचारधारा के अनुरूप अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनमें धारा-370 की समाप्ति और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने कहा- 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण, जीर्णोद्धार व अन्य बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण, जीर्णोद्धार व अन्य बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में लगभग 22 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में 65 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 43 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है, शेष पर कार्य जारी है। राज्य में प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक करोड़ 92 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। इस पर राज्य सरकार लगभग 23 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी खर्च कर रही है। वहीं, एक करोड़ नौ लाख लोगों को प्रत्येक महीने की 10 तारीख को वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के रूप में 11 सौ रुपए की राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा रही है। 



Trending News

एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Nov 25, 2026, 4:57:00 PM
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
Nov 25, 2026, 4:49:00 PM
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
Nov 25, 2026, 4:42:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
Nov 25, 2026, 4:40:00 PM
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
Nov 25, 2026, 4:26:00 PM
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Nov 25, 2026, 4:17:00 PM
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Nov 25, 2026, 3:55:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
Nov 25, 2026, 3:34:00 PM
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
Nov 25, 2026, 3:11:00 PM
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
Nov 25, 2026, 3:00:00 PM