'बंगला खाली होगा' राबड़ी देवी के चैलेंज पर CM सम्राट का करारा जवाब, ये राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगला खाली नहीं करने पर आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करारा जवाब दिया है। मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में सीएम ने कहा कि बंगला किसी की बपौती नहीं है।

'बंगला खाली होगा' राबड़ी देवी के चैलेंज पर CM सम्राट का करारा जवाब, ये राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 02, 2026, 3:30:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगला खाली नहीं करने पर आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करारा जवाब दिया है। मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में सीएम ने कहा कि बंगला किसी की बपौती नहीं है। कुछ लोगों को लगता है मेरा घर खाली नहीं होगा। उन्हें बताना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र है। जो घर नहीं मिला है, वो पक्का खाली होगा।

राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां किसी की कोई बपौती नहीं है। बंगला खाली होगा। अगर कोई गुंडा गर्दी करेगा तो उसको पकड़कर जेल में डाला जाएगा।

मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां किसी का बपौती नहीं होता है। यह राजतंत्र नहीं है कि जो आपको आवास मिला उसी में रहेंगे। मैं 1999 में मंत्री बना था, आज जिस घर में हूं, वह मेरा 11वां घर है। मैं तीन घर में स्वयं रहा, लेकिन अन्य घरों में मैंने कार्यालय चलाने का काम किया। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि, 'मैं पिछले 10 वर्षों में कई बार मंत्री और उपमुख्यमंत्री बना, गृह मंत्री भी बना, लेकिन सरकारी घर में नहीं रहा। अपने निजी आवास में रहा।

इससे पहले शेखपुरा में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के कहने पर मैं मुख्यमंत्री बना। नीतीश कुमार को कोई नोटिस नहीं किया। लेकिन नीतीश कुमार ने कहा हमको कि तुम मुख्यमंत्री बनो और आज हम मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार को संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार जी बंगला खाली कर दिए, यह सरकार का नियम है। मुख्यमंत्री आवास में जाने के साथ ही हमने लोक सेवक आवास लिखवाने का काम किया है। मुख्यमंत्री आवास जनता का आवास है। यहां किसी का बपौती नहीं हो सकता है। 

बता दें कि बिहार सरकार ने 10 सर्कुलर रोड को खाली करने का नोटिस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिया है।  बदले में उन्हें 39, हार्डिंग रोड वाला बंगला अलॉट किया गया है।  लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला छोड़ने से इनकार कर दिया है। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले।