भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बाबा बैद्यनाथ से की बिहारवासियों के समृद्धि और आरोग्य की कामना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज सपरिवार झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा वैद्यनाथ धाम में पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

Deelip Jaiswal

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज सपरिवार झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा वैद्यनाथ धाम में पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।  

‎इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बिहारवासियों पर अपनी असीम कृपा, आरोग्य, समृद्धि, और मंगल की वर्षा करते रहने का आशीर्वाद मांगा।  

‎उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद हमें निरंतर जन-सेवा और राज्य के विकास के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद वे दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की।  

‎बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बाबा की अनंत कृपा का अनुभव हृदय को असीम शांति और दिव्य ऊर्जा प्रदान करता है। बाबा बासुकीनाथ से उन्होंने समस्त बिहारवासियों के जीवन में सदैव सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार करने की प्रार्थना की। उन्होंने बिहार के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आशीर्वाद भी मांगा।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम पूरे देश और झारखंड के लिए आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। यहां आने से लोगों को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने भक्तों से भी अपनी आस्था बनाए रखने का आग्रह किया। यह स्थल न केवल धार्मिक सेक्टर में बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

Trending News

परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM