नीतीश कुमार के आवास पर सीक्रेट बैठक! JDU के बड़े-बड़े नेता रहें मौजूद, हो गया बड़ा फैसला?
बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधि तेज है। इसको लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में हलचल तेज हो गई हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मंगलवार को अहम बैठक हुई।
बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधि तेज है। इसको लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में हलचल तेज हो गई हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मंगलवार को अहम बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में जेडीयू के कई सीनियर नेताओं ने हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों पर विस्तार से चर्चा होने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जदयू की बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान विधान परिषद चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पार्टी कभी भी अपने एमएलसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जेडीयू उम्मीदवार चयन में सामाजिक, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रख रही है। इसी वजह से शीर्ष नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है और अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद ही लिया जाएगा। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बैठक के बाद उम्मीदवार के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। ऐसे में जेडीयू की ओर से कभी भी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
इससे पहले भी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक बड़ी बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने की थी। एनडीए के भीतर सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने और मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया था। नीतीश कुमार भी लगातार अपने सीनियर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गया है। एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।