निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा को इस विभाग की कमान, सीएम सम्राट ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है।

 निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा को इस विभाग की कमान, सीएम सम्राट ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग का प्रभार मिला है।

राजनीति में औपचारिक एंट्री के साथ ही निशांत कुमार को सरकार के सबसे अहम विभागों में से एक स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश सरकार में मंगल पांडेय काफी समय से इस विभाग को संभालते रहे। हालांकि इस बार सम्राट कैबिनेट में उनको जगह नहीं मिली है। विजय सिन्हा नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  लेकिन, इस बार यानि सम्राट कैबिनेट में विजय सिन्हा कृषि मंत्री बनाए गए हैं।  

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

बीजेपी

सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन विभाग

विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग

दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

रामकृपाल यादव- सहकारिता विभाग

मिथलेश तिवारी- शिक्षा विभाग

रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

केदार गुप्ता- पर्यटन विभाग

नीतीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी

प्रमोद चंद्रवंशी- खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति विभाग

लखेंद्र पासवान- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

संजय टाइगर- उच्च शिक्षा, विधि विभाग

ई कुमार शैलेन्द्र- पथ निर्माण विभाग

अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग

रामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

नंद किशोर राम- डेयरी, मतस्य एवं पशु संसाधन विभाग

श्रेयसी सिंह- उद्योग एवं खेल विभाग

जेडीयू

विजय चौधरी- जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री

बिजेन्द्र प्रसाद यादव- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग

श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग

निशांत कुमार- स्वास्थ्य मंत्री

मदन सहनी- मध निषेध विभाग

लेसी सिंह- भवन निर्माण विभाग

दामोदर रावत- परिवहन विभाग

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास विभाग

बुलो मंडल- ऊर्जा विभाग

श्वेता गुप्ता- समाज कल्याण विभाग

सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग

शीला मंडल- विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा

रत्नेश सदा- आपदा प्रबंधन

जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

LJPRV (चिराग पासवान की पार्टी)

1 संजय पासवान- गन्ना उद्योग

2 संजय सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

HAM (मांझी की पार्टी)

1 संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन विभाग

RLM ( उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी।)

1 दीपक प्रकाश- पंचायती राज्य विभाग

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आज दोपहर बिहार सरकार के 32 मंत्र‍ियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी, जदयू, LJP रामविलास, HAM और RLM कोटे के मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में हुआ। बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना पहुंचे थे। यहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ और एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।

सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट और उसकी जाति 

विजय कुमार सिन्हा-भूमिहार, सवर्ण/बीजेपी    

श्रवण कुमार-कुर्मी, पिछड़ा/जेडीयू

दिलीप जायसवाल-कलवार, वैश्य, पिछड़ा/बीजेपी    

निशांत कुमार-कुर्मी, पिछड़ा/जेडीयू

रामकृपाल यादव-यादव, पिछड़ा/बीजेपी    

मदन सहनी-मल्लाह, अति पिछड़ा/जेडीयू

मिथिलेश तिवारी-ब्राह्मण, सवर्ण/बीजेपी    

लेसी सिंह-राजपूत, सवर्ण/जेडीयू

रमा निषाद-मल्लाह, अति पिछड़ा/बीजेपी    

दामोदर रावत-धानुक, अति पिछड़ा/जेडीयू

केदार गुप्ता-कानू, वैश्य, अतिपिछड़ा/बीजेपी    

भगवान सिंह कुशवाहा-कुशवाहा, पिछड़ा/जेडीयू

नीतीश मिश्रा-ब्राह्मण, सवर्ण/बीजेपी    

बुलो मंडल-गंगोता, अति पिछड़ा/जेडीयू

प्रमोद चंद्रवंशी    -चंद्रवंशी, अति पिछड़ा/बीजेपी    

श्वेता गुप्ता-सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा/जेडीयू

लखेंद्र पासवान-पासवान, दलित/बीजेपी    

सुनील कुमार-रविदास, दलित/जेडीयू

संजय टाइगर-राजपूत, सवर्ण/बीजेपी    

शीला मंडल-धानुक, अति पिछड़ा/जेडीयू

ई कुमार शैलेन्द्र-भूमिहार, सवर्ण/बीजेपी    

रत्नेश सदा-मुसहर, दलित/जेडीयू

अरुण शंकर प्रसाद-सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा/बीजेपी    

जमा खान-मुस्लिम/जेडीयू

रामचंद्र प्रसाद-तेली, अति पिछड़ा/बीजेपी    

अशोक चौधरी-पासी, दलित/जेडीयू

नंद किशोर राम-रविदास, दलित/बीजेपी    

संजय पासवान-पासवान, दलित/एलजेपीआर

श्रेयसी सिंह-राजपूत, सवर्ण/बीजेपी    

संजय सिंह-राजपूत, सवर्ण/एलजेपीआर

संतोष कुमार सुमन-मुसहर, दलित/हम    

दीपक प्रकाश-कुशवाहा, पिछड़ा/आरएलएम

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM