अमर बाउरी ने कहा- चौपाल के नाम पर भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाने की न करें राजनीति

भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही चौपालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस चौपाल के नाम पर जनता के बीच भ्रम फैलाना बंद करे।

अमर बाउरी ने कहा- चौपाल के नाम पर भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाने की न करें राजनीति

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही चौपालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस चौपाल के नाम पर जनता के बीच भ्रम फैलाना बंद करे। आखिर कांग्रेस इन चौपालों के माध्यम से क्या साबित करना चाहती है? क्या वह यह संदेश देना चाहती है कि घुसपैठियों को भी मतदाता सूची में बनाए रखा जाए? कांग्रेस को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

केवल चौपाल लगाकर राजनीतिक नाटक-नौटंकी करना और जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक कार्यशैली रही है - अमर कुमार बाउरी

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यदि किसी पात्र भारतीय मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटा है तो कांग्रेस को तथ्यों और प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए। इसके लिए संवैधानिक व्यवस्था मौजूद है। केवल चौपाल लगाकर राजनीतिक नाटक-नौटंकी करना और जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक कार्यशैली रही है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद भ्रम फैलाना उचित नहीं है।

SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार व भाजपा के कार्यकाल में 2 बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है - BJP नेता

उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार और भाजपा के कार्यकाल में दो बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है। यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा आज इस प्रक्रिया पर सवाल उठाना उसकी दोहरी राजनीति को उजागर करता है। बाउरी ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ संविधान और कानून के सम्मान की बात करती है, दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है। यदि कांग्रेस को किसी तरह की गड़बड़ी नजर आती है तो वह प्रमाण प्रस्तुत करे। केवल राजनीतिक प्रपंच से संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए।

अमर बाउरी ने कहा- PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश लगातार आगे बढ़ रहा है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हो रही है। लेकिन कांग्रेस हर वह काम करती है जिससे देश कमजोर हो। कांग्रेस को जनता को गुमराह करने की बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों के साथ खड़ी है या घुसपैठियों को मतदाता सूची में बनाए रखने की राजनीति कर रही है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
Nov 12, 2026, 6:34:00 PM
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Nov 12, 2026, 4:40:00 PM