AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध पर विजय सिन्हा का हमला, बोले- गांधी की नहीं, राहुल की कांग्रेस है यह'

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। समिट के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर एनडीए नेताओं ने तीखी प्रतिक

Vijay Sinha

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। समिट के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर एनडीए नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मुद्दे पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज की कांग्रेस, महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब विदेशी मानसिकता से प्रभावित हो चुकी है और राष्ट्रवाद की भावना से दूर जा चुकी है। उनका कहना था कि यह वही कांग्रेस नहीं है जिसने आजादी की लड़ाई में देश के लिए कुर्बानी दी थी, बल्कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस है, जो भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धूमिल करने का काम कर रही है। सिन्हा ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार बिहार के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने और राज्य के सम्मान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष इस विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहा।

वहीं, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी राहुल गांधी के नेतृत्व से असहज नजर आ रहे हैं।

 उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई नेता खुद को नेहरूवादी और इंदिरा गांधीवादी बताते हैं, लेकिन राहुल गांधी की विचारधारा से दूरी बना रहे हैं। जायसवाल ने आरोप लगाया कि जब पार्टी के अनुभवी नेता ही नेतृत्व पर भरोसा नहीं जता पा रहे, तो यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस की दिशा और सोच पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM