एआई समिट में कांग्रेस के हंगामे के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, इनकम टैक्स गोलंबर पर फूंका राहुल गांधी का पुतला

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा टी-शर्ट खोलकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर बिहार भाजपा आक्रोशित है।

Rahul Gandhi

पटना: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा टी-शर्ट खोलकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर बिहार भाजपा आक्रोशित है। इस घटना से आक्रोशित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।  

भाजपा के बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकले और पैदल मार्च करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां लिए हुए थे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।  

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर, जहां दुनिया भर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि जुटे थे, वहां यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किया गया व्यवहार न केवल अशोभनीय है बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है।  

उन्होंने कहा, "कांग्रेस और राहुल गांधी की यह हरकत राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है। एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस तरह का व्यवधान डालना देश को वैश्विक मंच पर शर्मसार करने जैसा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"  

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी को इस अभद्र व्यवहार के लिए पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।  

इस प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, भाजयुमो प्रदेश के महामंत्री सीमांत शेखर, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राहुल देव, शिवम कुमार, मुकेश यादव, रामजस यादव, राहुल कुमार, चंचल कुमारी, दिलीप मिश्रा, वरुण सिंह, मयंक जायसवाल, सुमित श्रीवास्तव, चांदनी पांडे, स्वेता श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM