कल के बाद बढ़ जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम ? मोदी सरकार का आ गया जवाब, जान लीजिए

पश्चिम बंगाल में कल (29 अप्रैल) को दूसरे चरण के मतदान के साथ ही देश में फ़िलहाल विधानसभा चुनाव खत्म हो रहा है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा तेज है। अब इन अटकलों पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब आया है। ।

कल के बाद बढ़ जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम ? मोदी सरकार का आ गया जवाब, जान लीजिए

पश्चिम बंगाल में कल (29 अप्रैल) को दूसरे चरण के मतदान के साथ ही देश में फ़िलहाल विधानसभा चुनाव खत्म हो रहा है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही है कि चुनाव खत्म होने के साथ ही सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा देगी। अब इन अटकलों पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब आया है।   

दरअसल मंगलवार को केंद्र सरकार ने साफ किया है कि विधानसभा चुनावों के समापन के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के तुरंत बाद ईंधन के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी।  सरकार की ओर से ये आश्वासन ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है। 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सचिव ने आश्वासन दिया कि देश में मांग को पूरा करने के लिए पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एलपीजी और विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) सहित सभी ईंधनों का पर्याप्त भंडार है। हालांकि, वित्तीय दबाव स्पष्ट है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा-एलपीजी, पेट्रोल और डीजल देश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इसकी कीमतें नहीं बढ़ रही है इसलिए कृपया घबराएं नहीं। हमने कुछ जगहों पर लोगों को घबराकर पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करते देखा है। हम राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

सुजाता शर्मा ने कहा-हमने कुछ जगहों पर पैनिक बाइंग देखी है। हम इन सभी जगहों पर राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। सभी खुदरा आउटलेट्स की निगरानी की जा रही है और आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित हो और कोई कमी न हो।  उन्होंने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में सोमवार (27 अप्रैल 2026) को हजारों वाहन चालक पेट्रोल और डीजल की कमी के डर से पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े थे। वहीं बीते दिनों बिहार के भी कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। ऐसे में केंद्र सरकार ने साफ किया है कि विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसलिए कृपया घबराएं नहीं। 

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM