पश्चिम बंगाल : SIR ड्राफ्ट में 58 लाख से ज्यादा नाम हटाने का प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल : SIR ड्राफ्ट में 58 लाख से ज्यादा नाम हटाने का प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने मंगलवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सार्वजनिक कर दी। इस प्रारंभिक सूची में कुल 58 लाख 20 हजार 898 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चिह्नित किए गए हैं।

आयोग के अनुसार, हटाए जाने वाले नामों में सबसे बड़ा हिस्सा मृत मतदाताओं का है, जिनकी संख्या 24 लाख 16 हजार 852 बताई गई है। इसके अलावा 19 लाख 88 हजार 76 ऐसे मतदाता हैं, जो स्थायी रूप से अपने पते से दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं।
ड्राफ्ट में 12 लाख 20 हजार 38 मतदाता लापता, 1 लाख 38 हजार 328 नाम डुप्लिकेट या फर्जी, जबकि 57 हजार 604 नाम अन्य कारणों से हटाने के प्रस्ताव में शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम इस ड्राफ्ट में हटाए गए हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब दावा, आपत्ति और सुनवाई का चरण शुरू किया जा रहा है।

आयोग के मुताबिक, SIR का दूसरा चरण फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। इसी दिन देश के चार अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जिनमें राजस्थान भी शामिल है।

कोलकाता के इलाकों में सबसे ज्यादा कटौती
आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से कोलकाता के कुछ क्षेत्रों में सबसे अधिक नाम हटाए गए हैं

  • चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से 74,553 नाम ड्राफ्ट में काटे गए हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व तृणमूल कांग्रेस की विधायक नयना बंद्योपाध्याय करती हैं।

  • कोलकाता पोर्ट क्षेत्र में 63,730 नाम हटाए गए, जहां से वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम विधायक हैं।

  • वहीं टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र में, जहां से मंत्री अरूप बिस्वास विधायक हैं, 35,309 मतदाताओं के नाम हटाए गए।

  • इसके विपरीत, सबसे कम कटौती बांकुरा जिले के कोतुलपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली, जहां केवल 5,678 नाम ड्राफ्ट सूची में हटाए गए।

    BJP विधायकों के क्षेत्रों में भी प्रभाव
    चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि मतदाता सूची की यह छंटनी केवल सत्तारूढ़ दल तक सीमित नहीं रही।

    • आसनसोल साउथ, जहां से BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल प्रतिनिधित्व करती हैं, वहां 39,202 नाम हटाए गए।

  • वहीं सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र, जो BJP विधायक शंकर घोष का क्षेत्र है, वहां से 31,181 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट में काटे गए हैं।

  • आयोग का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    Trending News

    पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
    पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
    Sep 01, 2026, 11:37:00 AM
    गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा
    गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा
    Sep 01, 2026, 11:28:00 AM
    भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम
    भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम
    Sep 01, 2026, 11:01:00 AM
    पीएम के सलाहकार तरुण कपूर ने किया मूनीडीह CBM परियोजना का निरीक्षण, अक्टूबर 2027 से गैस बिक्री की तैयारी
    पीएम के सलाहकार तरुण कपूर ने किया मूनीडीह CBM परियोजना का निरीक्षण, अक्टूबर 2027 से गैस बिक्री की तैयारी
    Sep 01, 2026, 10:43:00 AM
    गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी
    गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी
    Sep 01, 2026, 10:28:00 AM
    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा
    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा
    Sep 01, 2026, 10:03:00 AM
    ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
    ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
    Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
    वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
    वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
    Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
    हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
    टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
    टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
    Aug 31, 2026, 7:13:00 PM