केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनके स्थिति को स्वीकार कर लिया है। मिली खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर कैबिनेट से रवनीत बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार किया गया।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 7:54:00 AM

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनके स्थिति को स्वीकार कर लिया है। मिली खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर कैबिनेट से रवनीत बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि रवनीत बिट्टू पंजाब विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव में एवं भूमिका दी जा सकती है। इसके अलावा वह भी पंजाब की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वह रेल राज्यमंत्री थे। 

दरअसल लंबे वक्त से इस बात की चर्चा थी कि नवनीत बिट्टू केंद्रीय मंत्री पद से हटाकर पंजाब भेजा जा सकता है। रवनीत बिट्टू पंजाब के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा बेअंत सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी चाहती है कि पंजाब में उन्हें अहम भूमिका दी जाए। बिट्टू एक प्रमुख सिख चेहरे के रूप में है और पार्टी का ऐसा मानना है कि अगर वो पंजाब से चुनाव लड़ते हैं तो इससे फायदा हो सकता है। 

जून में ही उनका राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल खत्म हो चुका था लेकिन उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया था। उस वक्त से ही यह चर्चा तेज थी कि अब शायद रवनीत बिट्टू को मंत्री पद से हटा दिया जाए। दरअसल पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। अभी वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। कांग्रेस पंजाब में अभी अंतर कलह की स्थिति में है। ऐसे में बीजेपी का अपना आकलन है कि यह उसके लिए अच्छा मौका है। खबर ऐसी भी आ रही है कि भाजपा राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसी कारण से वह सिख चेहरे को तवज्जो दे रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM