श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी

आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग ने बाबा मटेश्वर धाम मंदिर का निरीक्षण किया।

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 24, 2026, 8:39:00 PM

आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग ने बाबा मटेश्वर धाम मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवरिया पथ और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों और न्यास समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। 

डीएम ने कहा कि सावन के सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर और कांवरिया पथ पर पेयजल, शौचालय, यात्री विश्रामालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 

वहीं, एसपी ने कहा कि कांवरिया पथ पर लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए वर्दी के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। मुंगेर घाट से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM