NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें

NEET पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को जमुई में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 11:27:00 PM

*जमुई* : NEET पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को जमुई में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की पहचान के लिए फोटो जारी किए हैं।

छात्र संगठनों ने कचहरी चौक पर एकत्र होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग महिसौरी चौक पहुंचे और वहां पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

स्थिति बिगड़ते देख जमुई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 उपद्रवियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

*पुलिस ने जारी की तस्वीरें*  

जमुई पुलिस ने उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*प्रशासन की अपील*  

जिला प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। एक पोस्टर जारी कर कहा गया है कि "लोकतंत्र में अपनी मांग रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से ही रखा जाए। छात्र राष्ट्र निर्माण की शक्ति हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM