बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
छात्र आंदोलन को लेकर शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से अहम खबर है। जिले में 24 जुलाई की दोपहर 2 बजे से 26 जुलाई की सुबह 11 बजे तक इंटरनेट सेवाये बंद कर दी गयी हैं।
छात्र आंदोलन को लेकर शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से अहम खबर है। जिले में 24 जुलाई की दोपहर 2 बजे से 26 जुलाई की सुबह 11 बजे तक इंटरनेट सेवाये बंद कर दी गयी हैं।
जिले के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा है कि प्रदर्शन में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बीती देर रात अपने कार्यालय में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की तैयारी है। बताते चले कि बृहस्पतिवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने समाहरणालय परिसर में जमकर तोड़फोड़ की थी और उत्पात मचाया था। इसी के मद्देनजर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनपर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ज्ञात हो कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान राजधानी के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों से हिंसा की खबरें सामने आयी थी जिसमें पुलिस, पत्रकार और आम लोगों को निशाना बनाया गया था। विभिन्न जिलों की पुलिस इसमें एक्शन भी ले रही है। कई संदिग्धों की तस्वीरों को भी पुलिस के द्वारा जारी किया गया है। आम लोगों से इनके बारे में सूचना देने की अपील भी की गयी है। अब इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले से एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद करने की भी खबर है।
मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट
Trending News