पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू जिले के भजनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा के स्थगित होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इस बात को लेकर अब राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने विचार को व्यक्त किया है।
पलामू जिले के भजनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा के स्थगित होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इस बात को लेकर अब राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने विचार को व्यक्त किया है।
मिली खबर के अनुसार जिले के आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मंजीत कुमार मेहता ने बताया कि पलामू जिले के ग्राम पंचायत भजनिया, प्रखंड मोहम्मदगंज में 24 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम सभा प्रस्तावित था। लेकिन विशेष ग्राम सभा को अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर से जारी निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा आयोजित होनी थी। इसके लिए ग्रामीण, वार्ड सदस्य एवं अन्य समय पर पंचायत सचिवालय पहुंचे। लेकिन बैठक शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले, सुबह लगभग 10:30 बजे सूचना दी गई कि ग्राम सभा को स्थगित कर 28 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।
मेहता ने कहा कि अंतिम समय में इस प्रकार बैठक स्थगित करना ग्रामीणों के समय, श्रम एवं आर्थिक संसाधनों की अनदेखी है। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोग निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा पंचायत लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंच है और इसके आयोजन में इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा को अंतिम समय में स्थगित किए जाने के कारणों को सार्वजनिक किया जाए तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ग्राम सभा की तिथि एवं समय में किसी भी प्रकार का परिवर्तन पर्याप्त पूर्व सूचना के साथ किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट
Trending News