जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग

सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के निवासियों ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक पर धान की रोपनी की।

जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग

सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के निवासियों ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक पर धान की रोपनी की। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पतरघट-अतलखा मुख्य मार्ग स्थित मिल्लत नगर लक्ष्मीपुर मोड़ से तिलाठी जाने वाली जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर बने जलभरावयुक्त गड्ढों में धान की रोपनी कर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की दुर्दशा की ओर आकर्षित किया।

ग्रामीणों का कहना था कि करीब तीन वर्षों से सड़क जर्जर बनी हुई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर स्थित पुलिया के समीप बना बम्मा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई बाइक सवार एवं ई-रिक्शा चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत या निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पूर्व जिला परिषद सदस्य रविन्द्र यादव, अशोक कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सबीर आलम, पंकज कुमार, विनोद कुमार सिंह, मनोहर यादव, भूदेव सिंह, अंबुज शर्मा, सनोज बढ़ई, सुरेश शर्मा, प्रभु राम, भुटो मंडल, राजकिशोर राम, रामदेव शर्मा, ब्रह्म मुखिया, सुभाष यादव, पंचायत समिति सदस्य अजामुल आलम, मो. एजाज, सलिया देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, कोकिया देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
Oct 24, 2026, 4:30:00 PM
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
Oct 24, 2026, 3:44:00 PM
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
Oct 24, 2026, 3:36:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
Oct 24, 2026, 3:22:00 PM
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM