धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित लोधारिया में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए।

धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित लोधारिया में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए। वहीं धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और डीएफओ विकास पालीवाल भी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

वन महोत्सव के दौरान अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। विधायक, डीसी, एसएसपी और डीएफओ ने स्वयं पौधारोपण किया। कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों की समस्या को देखते हुए सोलर फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 32 एकड़ क्षेत्र में महुआ का पौधारोपण किया गया है, जो भविष्य में ग्रामीणों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि चारों ओर फैली हरियाली सुखद अनुभूति देती है और सभी को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों का होना बेहद जरूरी है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी कारणवश एक पेड़ काटना पड़े तो उसके बदले कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए जाएं।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM