पटाखे और फुलझड़ियां खरीदने...सोनिया गांधी ने प्रियंका के साथ दीपावली की यादें साझा की

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बीते वर्षों की दिवाली की यादें साझा की है। एक्स पर वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा, "दिवाली मनाने की अपनी शुरुआती यादों को ताजा कर रही हूं।

 पटाखे और फुलझड़ियां खरीदने...सोनिया गांधी ने प्रियंका के साथ दीपावली की यादें साझा की

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बीते वर्षों की दिवाली की यादें साझा की है। 

एक्स पर वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा, "दिवाली मनाने की अपनी शुरुआती यादों को ताजा कर रही हूं। परंपराएं, उत्सव और वे छोटे-छोटे पल जिन्होंने इसे इतना खास बनाया।"

वीडियो में सोनिया गांधी अपनी बेटी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों परिवार द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार को याद कर रही हैं। प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी वीडियो में दिखाई देती हैं।

सोनिया ने याद किया कि दिवाली हमेशा एक खास अवसर होता था, जब घर के लगभग हर कोने में दीये जगमगाते थे। ये दीये तालाब के चारों ओर बरामदे में और रास्तों पर रखे जाते थे। प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित होती थी, जहां परिवार अपना पहला दीया जलाता था।

सोनिया गांधी ने कहा, "उन दिनों, हमारे यहां हर जगह वो छोटी-छोटी बत्तियां नहीं होती थीं, लेकिन हर जगह दीये होते थे।"

प्रियंका ने भी उत्सवों के बारे में बात की और बताया कि कैसे अलग-अलग क्षेत्रों के लोग दिवाली के दौरान घर आते थे और बगीचे में इकट्ठा होते थे। बातचीत जल्द ही पटाखों की ओर मुड़ गई। सोनिया को याद आया कि वे दिवाली के लिए पटाखे और फुलझड़ियां खरीदने चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली जाया करती थीं।

उन्होंने कहा कि उन्हें फुलझड़ियां बहुत पसंद थीं, लेकिन अनार जैसे पटाखे उतने पसंद नहीं थे। सोनिया ने उन वर्षों में दिवाली के मौसम को भी याद किया। उन्होंने बताया कि आसमान साफ और नीला होता था, जो आजकल शायद ही देखने को मिलता है।

खाना भी परिवार की दिवाली परंपराओं का एक अहम हिस्सा था। सोनिया को याद आया कि उत्सव के दौरान कश्मीरी व्यंजन परोसे जाते थे, खासकर मीठे चावल, जो आज भी परिवार को बहुत पसंद हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM