विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार संसद में हर प्रकार की चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ।

विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार संसद में हर प्रकार की चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ, मगर विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता। अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और NDA की पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष बस संसद चलने दे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सामने स्पष्ट प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विपक्ष आज दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा का पत्र लिखकर दे दे, आज 3 बजे से चर्चा शुरू कर दी जाएगी और कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा चलेगी। शाह ने कहा कि यदि अध्यक्ष अनुमति दें तो सरकार प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए भी तैयार है, ताकि आज 3 बजे से देर रात तक और कल 3 बजे तक विस्तृत चर्चा हो सके। अमित शाह ने कहा कि मैं स्वयं सदन में बैठूँगा, सबको सुनूँगा, हर बात लिखूँगा और कल 3 बजे विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। चर्चा होने से देश की जनता के सामने सारी बातें स्पष्ट हो जाएँगी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष की माँग पर कहा कि कोई मुझसे कहता है कि आप एक statement दे दो, मगर इतने गंभीर मसले पर इस तरह चर्चा नहीं हो सकती। संसद में चर्चा करने के नियम और तरीके बने हैं, संसदीय पद्धति में विस्तार से चर्चा होती है और संसदीय परंपरा के अनुसार ही statement दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, वे लगातार संसद आ रहे हैं, मगर विपक्ष दोनों सदनों में संसद को चलने ही नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है, चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। विपक्ष पहले यही माँग कर रहा था, सरकार ने हाँ बोल दिया है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को तय करना है कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा, और जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।

Trending News

पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
Aug 12, 2026, 4:42:00 PM
 सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
Aug 12, 2026, 4:39:00 PM
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
Aug 12, 2026, 4:25:00 PM
 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
Aug 12, 2026, 4:15:00 PM
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
Aug 12, 2026, 4:14:00 PM
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
Aug 12, 2026, 3:56:00 PM
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
Aug 12, 2026, 3:47:00 PM
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
Aug 12, 2026, 3:42:00 PM
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत! पाकिस्तानी पत्रकार का बडा दावा, मची सनसनी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत! पाकिस्तानी पत्रकार का बडा दावा, मची सनसनी
Aug 12, 2026, 3:21:00 PM
RJD में बड़ी टूट का दावा, 15-16 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मची खलबली
RJD में बड़ी टूट का दावा, 15-16 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मची खलबली
Aug 12, 2026, 3:17:00 PM