पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना

बोकारो जिले में दो साल पहले घटी घटना को लेकर कोर्ट की तरफ से सजा का एलान कर दिया गया है। कोर्ट ने मामले में पति को दोषी करार देते हुए सजा सुनाया। दोषी पति के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी का है। महिला अपराध के विशेष न्यायाधीश ने आरोपी उमेश गोप को पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मामले की जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक आरके राय ने बताया कि यह मामला वर्ष 2024 का है। आरोपी उमेश गोप की शादी वर्ष 2014 में महुदा थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकी देवी से हुई थी। एक पुत्री के जन्म के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि उमेश अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे घर से निकाल देता था।

घटना से कुछ दिन पहले भी मारपीट कर रिंकी देवी को घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद 22 फरवरी 2024 को उमेश अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को ठीक से रखने का वादा करते हुए माफी मांगी। उसी दिन शाम करीब पांच बजे वह रिंकी देवी को विदा कराकर अपने घर ले आया। आरोप के अनुसार, उसी रात करीब दस बजे उमेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी उमेश गोप को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM