मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार वेन प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां अभियान बसेरा-2 के तहत 21 भूमिहीन परिवारों के बीच तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित किया गया।

 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार वेन प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां अभियान बसेरा-2 के तहत 21 भूमिहीन परिवारों के बीच तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित किया गया। इस दौरान बीडीओ आफताब अहमद, सीओ सुभाष कुमार चौधरी और प्रखंड प्रमुख रंजू देवी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिन परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बड़े पैमाने पर भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया है, ताकि वे अपनी जमीन पर पक्का मकान बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकें। 

वहीं, राज्य का खजाना खाली होने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने में पैसा आता भी है और विकास कार्यों पर खर्च भी होता है। यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का वेतन शायद विदेश से आता है, अगर भारत से आता तो उन्हें राज्य की वित्तीय व्यवस्था की जानकारी होती।

वहीं, एके-47 से गोली चलाने की घटना को लेकर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और उसी के अनुरूप सरकार काम कर रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
Aug 12, 2026, 4:42:00 PM
 सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
Aug 12, 2026, 4:39:00 PM
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
Aug 12, 2026, 4:25:00 PM
 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
Aug 12, 2026, 4:15:00 PM
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
Aug 12, 2026, 4:14:00 PM
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
Aug 12, 2026, 3:56:00 PM
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
Aug 12, 2026, 3:47:00 PM
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
Aug 12, 2026, 3:42:00 PM
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत! पाकिस्तानी पत्रकार का बडा दावा, मची सनसनी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत! पाकिस्तानी पत्रकार का बडा दावा, मची सनसनी
Aug 12, 2026, 3:21:00 PM
RJD में बड़ी टूट का दावा, 15-16 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मची खलबली
RJD में बड़ी टूट का दावा, 15-16 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मची खलबली
Aug 12, 2026, 3:17:00 PM