सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण

जहानाबाद। सदर अस्पताल के निर्माणाधीन नए भवन में बुधवार को टाइल्स लगाने का काम कर रहा एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर जिशान घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण

जहानाबाद। सदर अस्पताल के निर्माणाधीन नए भवन में बुधवार को टाइल्स लगाने का काम कर रहा एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर जिशान घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। 

जानकारी के अनुसार, जिशान, पिता अबुल कलाम, निर्माणाधीन भवन में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। खाना खाने के बाद वह दोबारा काम पर लौटा। इसी दौरान टाइल्स लगाने वाली मशीन को चालू करने के लिए वायरिंग लाइन में तार जोड़ते समय अचानक करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही साइट सुपरवाइजर गणेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि जिशान खाना खाने के बाद काम पर वापस आया था। मशीन चलाने के लिए लाइन जोड़ने के दौरान उसे अचानक करंट लग गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है। 

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल इस घटना के बाद सदर अस्पताल के निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पर्याप्त सेफ्टी शू, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इससे पहले भी निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कई मजदूर घायल हो चुके हैं, जबकि एक मजदूर की मौत की घटना भी सामने आ चुकी है।

गौर करने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल का जहानाबाद की जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया द्वारा कई बार निरीक्षण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ मजदूरों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों और साइट कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके, बार-बार सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आना निर्माण एजेंसी और साइट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। 

स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि जब जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, तो फिर निर्माण स्थल पर उन निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा है। आरोप है कि साइट पर तैनात सुपरवाइजर और इंजीनियर मजदूरों की सुरक्षा पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। 

निर्माणाधीन भवन की ऊंचाई काफी अधिक है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाते हैं और जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन किस तरह सुनिश्चित किया जाता है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री किया ऑनलाइन उद्घाटन
बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री किया ऑनलाइन उद्घाटन
Aug 12, 2026, 5:07:00 PM
स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Aug 12, 2026, 5:05:00 PM
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
Aug 12, 2026, 4:42:00 PM
 सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
Aug 12, 2026, 4:39:00 PM
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
Aug 12, 2026, 4:25:00 PM
 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
Aug 12, 2026, 4:15:00 PM
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
Aug 12, 2026, 4:14:00 PM
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
Aug 12, 2026, 3:56:00 PM
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
Aug 12, 2026, 3:47:00 PM
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
Aug 12, 2026, 3:42:00 PM