पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश...', सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला, अदालत को फटकार भी लगाई

Supreme Court of India ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि किसी लड़की के पायजामे का नाड़ा खींचना और उसके ब्रेस्ट को पकड़ना केवल ‘तैयारी’ नहीं, बल्कि रेप की कोशिश माना जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court of India ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि किसी लड़की के पायजामे का नाड़ा खींचना और उसके ब्रेस्ट को पकड़ना केवल ‘तैयारी’ नहीं, बल्कि रेप की कोशिश माना जाएगा। कोर्ट ने इस मामले में Allahabad High Court के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें इन हरकतों को रेप की तैयारी बताया गया था।

चीफ जस्टिस Surya Kant की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने आपराधिक कानून के स्थापित सिद्धांतों का गलत प्रयोग किया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरोपियों की हरकतें साफ तौर पर रेप की कोशिश की ओर इशारा करती हैं और पहली नजर में शिकायतकर्ता तथा अभियोजन ने ‘अटेंप्ट टू रेप’ का मामला बना दिया है।

दरअसल, 17 मार्च 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी की करतूतें रेप या रेप की कोशिश की श्रेणी में नहीं आतीं और ‘अटेंप्ट टू रेप’ की धारा हटाने का निर्देश दिया था। इस फैसले के सामने आते ही देशभर में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 25 मार्च 2025 को हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना कि आरोपी केवल इसलिए अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए, क्योंकि पीड़िता की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए थे। कोर्ट ने संकेत दिया कि अगर हस्तक्षेप नहीं होता, तो अपराध और गंभीर हो सकता था।

यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा और आपराधिक न्याय व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी हरकतों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और कानून की नजर में यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा।

Trending News

नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
Aug 31, 2026, 5:34:00 PM
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
Aug 31, 2026, 5:23:00 PM
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM