आज राफेल में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

आज राफेल में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच चुकी हैं, जहां से वे कुछ देर में अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इस खास अवसर के लिए भारतीय वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए हैं। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के पूरे क्षेत्र को "नो ड्रोन जोन" घोषित किया गया है।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

अंबाला पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू को वायुसेना कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से भेंट की और एयरफोर्स स्टेशन की कई यूनिट्स का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति ने राफेल विमान की तकनीकी विशेषताओं, इसके संचालन तंत्र और रणनीतिक क्षमताओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

एयरबेस पर बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए अंबाला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे एयरफोर्स परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस, एसपीजी और वायुसेना की संयुक्त टीमें तैनात हैं।

नो ड्रोन जोन की घोषणा

अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरफोर्स स्टेशन और उसके आस-पास के सभी क्षेत्रों को "नो ड्रोन जोन" घोषित कर दिया गया है। किसी भी अनधिकृत उड़ान या गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि राफेल विमानों को भारत ने फ्रांस से खरीदा था। इन विमानों की पहली खेप 27 जुलाई 2020 को भारत पहुंची थी और इन्हें सबसे पहले अंबाला एयरबेस पर तैनात किया गया था।

Trending News

INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM