पित्रोदा ने की तारीफ तो PM मोदी ने दिया जवाब, बोले- सैम भाई को दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को दीपावली और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने आईएएनएस की एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह बात लिखी।

पित्रोदा ने की तारीफ तो PM मोदी ने दिया जवाब, बोले- सैम भाई को दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को दीपावली और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने आईएएनएस की एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह बात लिखी। पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि आपको सैम भाई और अंजना बेन को दीपावली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं। आने वाले आनंदमय और स्वस्थ वर्ष के लिए प्रार्थना। जय जगन्नाथ।

सैम पित्रोदा ने भारत के प्रधानमंत्री को 'कुशल वक्ता' और 'मेहनती इंसान' बताया है

आपको बता दें कि आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'कुशल वक्ता' और 'मेहनती इंसान' बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही उनके बीच वैचारिक मतभेद हों, लेकिन वो मानते हैं कि 'उनके गुजराती मित्र' बहुत सहृदयी हैं। उन्होंने कहा कि वे मेरे गुजराती मित्र हैं। एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिला हूं, मेरी पत्नी और मैं उनसे मिले थे। व्यक्तिगत तौर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने वाले शख्स हैं। बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं। हमारी आपस में अच्छी बनती है।

हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं - सैम पित्रोदा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं। एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में, मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं है। वे मेरे प्रति बहुत आत्मीय हैं। इस बारे में कोई समस्या नहीं है। मैं इसकी सराहना करता हूं और मेरी तरफ से भी, मैं कई बार गुजरात में उनके घर जा चुका हूं।

सैम पित्रोदा ने कहा- दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है। मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है

उन्होंने वैचारिक मतभेद की बात स्वीकार करते हुए कहा कि दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है। मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है। लेकिन यह एक अलग बात है। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है। ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं। देखिए, मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक कर सकता हूं। इसलिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

खाई में गिरा यात्री वाहन, 10 की मौत
खाई में गिरा यात्री वाहन, 10 की मौत
Nov 12, 2026, 2:43:00 PM
'राहुल गांधी का चश्मा खराब हो गया है' गिरिराज सिंह बोले-आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है
'राहुल गांधी का चश्मा खराब हो गया है' गिरिराज सिंह बोले-आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है
Nov 12, 2026, 2:40:00 PM
पित्रोदा ने की तारीफ तो PM मोदी ने दिया जवाब, बोले- सैम भाई को दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
पित्रोदा ने की तारीफ तो PM मोदी ने दिया जवाब, बोले- सैम भाई को दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
Nov 12, 2026, 2:29:00 PM
भगवान भास्कर की नगरी 'देव' में छठ की भव्य तैयारी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगी आस्था, DM ने लिया जायजा
भगवान भास्कर की नगरी 'देव' में छठ की भव्य तैयारी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगी आस्था, DM ने लिया जायजा
Nov 12, 2026, 2:14:00 PM
काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
Nov 12, 2026, 2:06:00 PM
कांग्रेस नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, कई बार विवादों में घिरी एक्ट्रेस, जानें कब-कब मचा बवाल
कांग्रेस नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, कई बार विवादों में घिरी एक्ट्रेस, जानें कब-कब मचा बवाल
Nov 12, 2026, 1:49:00 PM
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर
Nov 12, 2026, 1:32:00 PM
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने  दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
Nov 12, 2026, 1:24:00 PM
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
Nov 12, 2026, 1:04:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM