उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बिहार झारखंड के मजदूरों समेत कई की मौत, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। यहां चमोली जिले में एक जल विद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहा है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। यहां चमोली जिले में एक जल विद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहा है। हादसा तब हुआ जब एक बन रहे सुरंग में पानी और मलबा प्रवेश कर गया। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना गुरूवार की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा प्रवेश कर गया। जिससे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के चमोली में टीएचडीसी और एनटीपीसी की ओर से बनाई जा रही 444 मेगावाट की इस परियोजना को लेकर के सुरंग का कार्य निर्माणाधीन था। गुरूवार को इसमें अचानक पानी और मलबा प्रवेश कर गया। जिसके कारण वहां कार्यरत मजदूर फंस गये। यह सुरंग चमोली जिले के मायापुर-हाट में बिष्णुगाढ़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के तहत बन रहा था। घटना में अब तक नौ लोगों की मरने की खबर है, जबकि तीन दर्जन से भी ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 14 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट किया गया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलती ही स्थानीय प्रशासन भी तत्काल हरकत में आया। जबकि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, सीआईएसफ व अन्य एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंच गई। वही रुद्रप्रयाग से एनडीआरएफ की एक टीम को भी रेस्क्यू अभियान में शामिल करने के लिए रवाना कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर चिंता जताई है। सीएम ने सभी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।











