भारत में लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड, हैं कई दमदार फीचर
Google ने भारत में पिक्सल 11 सीरीज (Pixel 11 Series) के साथ अपने फोल्डेबल फोन गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड (Google Pixel 11 Pro Fold) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर कौतूहल बना हुआ था।

Google ने भारत में पिक्सल 11 सीरीज (Pixel 11 Series) के साथ अपने फोल्डेबल फोन गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड (Google Pixel 11 Pro Fold) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर कौतूहल बना हुआ था लेकिन अब लॉन्च होने के साथ ही पर्दा उठ गया है और सारी चीजें सामने आ गयी हैं।
जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार इस इस डिवाइस में मल्टी-फंक्शनल LED नोटिफिकेशन सिस्टम दिया गया है। पावर और परफॉर्मेंस के लिए Tensor G6 चिप मिलती है। यह 1mm तक पतला और 10 प्रतिशत हल्का है। इसे Obsidian और Olive कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में 6.5 इंच का FHD+ Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2342 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Ultra-durable glass-ceramic कवर ग्लास लगाया गया है। वहीं, अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन 8 इंच की हो जाती है। इसका भी रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 3600 निट्स है। इस पर भी प्रोटेक्शन ग्लास लगा है।
फोन के स्मूथ वर्किंग के लिए फोल्डेबल फोन में Tensor G6 और Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। इसमें Android 17 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन लेंस मिलता है। यह OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर दिया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के लिए कवर व इनर स्क्रीन में 10MP का कैमरा मिलता है। इससे 4के वीडियो शूट की जा सकती है। पर्सनल डेटा की सुरक्षा के लिहाज से फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की दिया गया है।
इस फोल्डेबल फोन की बैटरी 4806mAh की है। इसे 30 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग और 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग का साथ मिला है। इसे IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। फोल्ड होने पर इसकी डायमेंशन 155.2 x 10.1mm और अनफोल्ड होने पर 155.2 x 76mm है। इसका वजन 239 ग्राम है। फोन को सिंगल 512 जीबी स्टोरेज में लाया गया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। इसे 20 अगस्त से गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। वहीं ऑफर की बात करें, तो फोन पर 10,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। इस पर 9000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। साथ ही, 24 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगी।











