विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर धराए, भेजे गए जेल

झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर धराए, भेजे गए जेल

झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। इनके पास से बडी संख्या में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी। दोनों को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के मिहिजाम स्टेशन रोड स्थित गेट नंबर एक के पास दो संदिग्ध युवक बैग लेकर खडे हैं और शराब की तस्करी की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजा कुमार और विष्णु पंडित बताया। दोनों बिहार राज्य के निवासी हैं और अवैध तरीके से शराब को मिहिजाम क्षेत्र में खपाने आए थे।

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ मिहिजाम थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM