इस मशहूर शो में नजर आयेंगे सिंघम अजय देवगन, नये सीजन को करेंगे होस्ट

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन नयी पारी की शरूआत करने जा रहे हैं। अब वह छोटे पर्दे पर भी नजर आयेंगे। दरअसल सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का मशहूर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापस आ रहा है।

इस मशहूर शो में नजर आयेंगे सिंघम अजय देवगन, नये सीजन को करेंगे होस्ट

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन नयी पारी की शरूआत करने जा रहे हैं। अब वह छोटे पर्दे पर भी नजर आयेंगे। दरअसल सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का मशहूर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस बार अजय देवगन क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगे और इसके जरिए वह टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। 

ज्ञात हो कि क्राइम पेट्रोल को अनूप सोनी सालों से होस्त करते रहे हैं। इस शो के माध्यम से उनकी एक अलग पहचान बनी थी लेकिन अब अजय देवगन, अनूप सोनी की जगह नजर आएंगे। अनूप सोनी ने इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। हाल ही में एक मीडिया कंपनी को दिए इंटरव्यू में अनूप सोनी ने कहा कि एक एक्टर अपने करियर में कई तरह के रोल को निभाता है। लेकिन पहचान उससे ही मिलती है जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय होती है। उनका कहना था कि बालिका वधू के किरदार से लोग उनको जानते थे लेकिन जब वह क्राइम पेट्रोल में आये तो लोग बालिका वधू के किरदार को भूल गये।

अनूप सोनी ने कहा, जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ काम नहीं आ जाता, तब तक लोग मुझे इसी शो के लिए याद रखेंगे। उन्होंने इस दौरान अनिल कपूर से मिली एक सलाह को याद करते हुए कहा कि कुछ किरदार किसी एक्टर के करियर को पूरी तरह बदल देते हैं। एक एक्टर को उस पहचान से भागने की बजाय उसे खुशी-खुशी अपना लेना चाहिए। किसी भी एक्टर की पहचान और छवि असल में उसके चुने हुए काम, निभाए गए किरदारों, फिल्मों और वेब सीरीज से ही तय होती है। 

Trending News

भारत में लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड, हैं कई दमदार फीचर
भारत में लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड, हैं कई दमदार फीचर
Aug 14, 2026, 7:12:00 AM
इस मशहूर शो में नजर आयेंगे सिंघम अजय देवगन, नये सीजन को करेंगे होस्ट
इस मशहूर शो में नजर आयेंगे सिंघम अजय देवगन, नये सीजन को करेंगे होस्ट
Aug 14, 2026, 6:57:00 AM
वर्षों से ताला लगे पोस्टमार्टम हाउस में स्ट्रेचर पर पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप
वर्षों से ताला लगे पोस्टमार्टम हाउस में स्ट्रेचर पर पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप
Aug 14, 2026, 6:38:00 AM
विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों ने लिया राष्ट्रभक्ति के महापर्व में हिस्सा
विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों ने लिया राष्ट्रभक्ति के महापर्व में हिस्सा
Aug 14, 2026, 6:29:00 AM
विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर धराए, भेजे गए जेल
विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर धराए, भेजे गए जेल
Aug 14, 2026, 6:23:00 AM
जुबां पर देशभक्ति के नारे, हाथों में तिरंगा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा
जुबां पर देशभक्ति के नारे, हाथों में तिरंगा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Aug 14, 2026, 5:53:00 AM
हसन महमूद ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले बने पहले बांग्लोदशी बॉलर
हसन महमूद ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले बने पहले बांग्लोदशी बॉलर
Aug 13, 2026, 7:43:00 PM
ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर DS और प्रभारी DPM में तीखी बहस
ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर DS और प्रभारी DPM में तीखी बहस
Aug 13, 2026, 7:26:00 PM
गन्ना विस्तार अभियान: दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी
गन्ना विस्तार अभियान: दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी
Aug 13, 2026, 7:09:00 PM
बकरी की शेड में दारू की पेटियां, बिहार भेजने की थी तैयारी, तस्कर फरार
बकरी की शेड में दारू की पेटियां, बिहार भेजने की थी तैयारी, तस्कर फरार
Aug 13, 2026, 7:03:00 PM