हसन महमूद ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले बने पहले बांग्लोदशी बॉलर

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इतिहास रच दिया है। महमूद ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल हसन ने पहली पारी में छह विकेट हासिल किया।

हसन महमूद ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले बने पहले बांग्लोदशी बॉलर

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इतिहास रच दिया है। महमूद ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल हसन ने पहली पारी में छह विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले वह पहले बॉलर बन गये हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 26 साल के हसन ने इस कीर्तिमान को कायम किया। 26 साल के महमूद ने पहली पारी में 55 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए। 

इस टेस्ट मैच में हसन ने शानदार स्पेल डाला। उनके शानदार स्पेल की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को सिर्फ 198 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 53 ओवर ही खेल सकी। शुरुआत में पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी और हसन ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 12वें ओवर में जेक वेदराल्ड को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। इसके दो ओवर बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया।

कुछ ओवर शांत रहने के बाद हसन महमूद ने 45वें ओवर में वापसी की और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ को आउट किया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तीन निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजकर अपना छह विकेट का आंकड़ा पूरा किया। स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने के बाद हसन ने अपने प्रदर्शन का पूरा श्रेय खुद लेने के बजाय अपने साथी तेज गेंदबाजों तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन की तारीफ की। इन दोनों ने ही दो-दो विकेट चटकाये।

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM