दिवाली की रात दो भीषण अग्निकांड, दो महीने के शिशु समेत 12 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में दिवाली की रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महीने के शिशु समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों हादसों में दो परिवारों के छह-छह सदस्यों की जान चली गई।

दिवाली की रात दो भीषण अग्निकांड, दो महीने के शिशु समेत 12 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश/कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में दिवाली की रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महीने के शिशु समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों हादसों में दो परिवारों के छह-छह सदस्यों की जान चली गई। रोशनी के त्योहार पर हुए इन हादसों से परिवारों और आसपास के इलाकों में मातम पसरा है।

पहली घटना कटनी जिले के बरही कस्बे की है, जहां आधी रात के आसपास एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत के भूतल पर क्रॉकरी की दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर अग्रवाल परिवार के सदस्य सो रहे थे। दुकान से उठी आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। घना धुआं और आग की लपटें फैलने से परिवार के सदस्य इमारत के अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

इस हादसे में अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूरन अग्रवाल (77), उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम (35), आर्या (14), अन्वी (6) और दो महीने के एक शिशु के रूप में हुई है।

परिवार के दो अन्य सदस्य शुरुआती समय में किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के बाद रातभर बचाव अभियान चलाया गया। पूरन अग्रवाल को सुबह करीब 4:30 बजे बाहर निकाला गया, जबकि बाकी पांच शव सुबह करीब 6:30 बजे बरामद किए गए। बचावकर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र नरवे ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि दीये या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की कार्रवाई में लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि बरही से पहुंची दमकल गाड़ी का पाइप खराब था। वहीं, विजय राघवगढ़ से आई दमकल गाड़ी के पाइप में भी खराबी होने की बात कही गई है। बाद में कैमोर और कटनी नगर निगम की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

दूसरी घटना सिवनी जिले के छपारा कस्बे के महावीर वार्ड की है। यहां सोमवार तड़के करीब 3 बजे सराफा कारोबारी कुंदन सोनी के घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), राजकुमारी सोनी (65), रितु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है।

हादसे के दौरान घर में कुल 10 लोग मौजूद थे। इनमें से चार अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। लखनादौन के एसडीओपी अपूर्वा भलावी ने बताया कि आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। ऐसे में उन्हें संभलने और बाहर निकलने का ज्यादा मौका नहीं मिल सका।

दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। दिवाली की रात हुए इन दो बड़े हादसों ने त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM