LPG Price Hike : महंगाई का जोरदार झटका, ₹1,000 बढ़े सिलेंडर के दाम

पहले से ही चल रही सप्‍लाई के संकटों के बीच अब कीमतों का बोझ भी आ गया है। 1 मई से देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब 1,000 रुपये बढ़ गया है।

LPG Price Hike : महंगाई का जोरदार झटका,  ₹1,000 बढ़े सिलेंडर के दाम

पश्चिम बंगाल सहित कई राज्‍यों में विधानसभा चुनाव खत्‍म होते ही लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। पहले से ही चल रही सप्‍लाई के संकटों के बीच अब कीमतों का बोझ भी आ गया है। 1 मई से देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब 1,000 रुपये बढ़ गया है।  हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई, 2026 से ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्‍त करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. अब दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा।

इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा। इंडियन ऑयल के अनुसार, पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर 2,365 रुपये से बढ़कर 3,361 रुपये पहुंच गया है। यहां घरेलू सिलेंडर आज भी 1,011 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।

कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 का उछाल आया है। अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है। पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है। पहले यहां रेट ₹2,246.50 था। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं,  कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी के सीजन में जनता को बड़ा झटका लगा है और अब होटल-रेस्‍तरां पर खाना और भी महंगा हो जाएगा।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM