घर में फंदे से झूलता मिला 'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चांदवाडे का श*व

घर में फंदे से झूलता मिला 'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चांदवाडे का श*व

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ के अभिनेता सचिन चांदवाडे ने 25 वर्ष की उम्र में अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सचिन महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला क्षेत्र के निवासी थे।

कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। उनकी अचानक मृत्यु की खबर ने उनके चाहने वालों को सदमा पहुंचाया है और लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस के अनुसार उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन चांदवाडे ने 23 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाई। उनके परिवार वालों को जैसे ही यह पता चला, उन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान उनका निधन 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अपने निधन से पांच दिन पहले सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अगले प्रोजेक्ट ‘असुरवन’ का मोशन पोस्टर साझा किया था। पोस्टर में अभिनेता गंभीर मुद्रा में नजर आए थे। यह फिल्म इस वर्ष रिलीज़ होने वाली थी और इसका निर्देशन सचिन रामचंद्र अंबट कर रहे थे। अब उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Trending News

INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM