इंदिरा से लेकर राहुल तक...सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' रिलीज, देशभर की बुक शॉप में उपलब्ध

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। यह पुस्तक अब देशभर की किताबों की दुकानों पर उपलब्ध है।

इंदिरा से लेकर राहुल तक...सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' रिलीज, देशभर की बुक शॉप में उपलब्ध

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। यह पुस्तक अब देशभर की किताबों की दुकानों पर उपलब्ध है। पुस्तक के विमोचन के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे सोनिया गांधी के जीवन, संघर्ष, त्याग और राजनीतिक सफर को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के उन अनुभवों और फैसलों का जिक्र किया गया है, जिन्होंने भारतीय राजनीति को प्रभावित किया। 

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वी गुरुनाधम ने किताब के विमोचन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब का जारी होना पार्टी के लिए गर्व की बात है। यह फैसला बिल्कुल सही समय पर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर जनता के बीच उनकी छवि और राजनीतिक कद को कम करने की कोशिश करती रही है। ऐसे में यह किताब भाजपा के आरोपों का एक उचित जवाब है। उन्होंने कहा कि यह किताब भारतीय इतिहास का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा साबित होगी।

वहीं, कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने पुस्तक को सामान्य किताब से अलग बताते हुए कहा कि यह त्याग, प्रेम और दृढ़ता की कहानी है। इसमें सोनिया गांधी के जीवन के संघर्षों और उनके सामने आई चुनौतियों को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या जैसे बेहद कठिन दौर से गुजरने के बावजूद सोनिया गांधी ने खुद को संभाला और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

जेबी माथर ने कहा कि किताब में सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों का भी उल्लेख है। इसमें उस समय का भी जिक्र किया गया है, जब उन्हें देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिला था लेकिन उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। यह फैसला सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और सिद्धांतों को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि यह किताब लोगों को कई नई सीख देगी। इसमें बताया गया है कि सोनिया गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मर्यादा बनाए रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की ओर से सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाए गए लेकिन उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखा। दत्त ने कहा कि सोनिया गांधी के परिवार के किसी सदस्य ने भी इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी। कठिन समय में भी आगे बढ़ते रहना ही एक अच्छे राजनेता की पहचान है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि इस किताब के माध्यम से सोनिया गांधी ने अपने जीवन के अनुभवों को लोगों के सामने रखा है। इसे पढ़ने के बाद उनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं और फैसलों को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह किताब पढ़नी चाहिए क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

राजपूत ने कहा कि किताब की आलोचना करने वालों का भी स्वागत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए राजनीति ही सब कुछ है, लेकिन आलोचना से सच्चाई नहीं बदलती। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के जरिए पाठकों को सोनिया गांधी के निजी जीवन, राजनीतिक संघर्ष और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को जानने का अवसर मिलेगा।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM