'दीदी-कांग्रेस आतंकवादियों को खिलाते थे बिरयानी' बंगाल में खूब गरजे मोदी-शाह, ममता बनर्जी का भी पलटवार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सियासी तनाव चरम पर है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वहीं ममता बनर्जी ने भी करारा पलटवार किया है।

'दीदी-कांग्रेस आतंकवादियों को खिलाते थे बिरयानी' बंगाल में खूब गरजे मोदी-शाह, ममता बनर्जी का भी पलटवार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सियासी तनाव चरम पर है। पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है। हालांकि तनाव कम नहीं हुआ है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी में शह-मात का खेल जारी है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वहीं ममता बनर्जी ने भी करारा पलटवार किया है।  

पश्चिम बंगाल के एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा-ये जो रेपिस्ट हैं, ये जो गुंडे हैं, 4 मई के बाद बीजेपी की सरकार उनका हिसाब करेगी, चुन-चुनकर हिसाब करेगी। पीएम बोले-नेता जी ने कहा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।  आज मैं आप से कुछ मांगना चाहता हूं। आप मुझे आशीर्वाद दीजिए, एक वोट दीजिए मैं आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे, आजादी टीएमसी के भ्रष्टाचार से, आजादी बेकारी से, आजादी घुसपैठिये से, आजादी दंगाइयों से।  

उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में आयोजित एक ऐतिहासिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला। मतुआ समुदाय के इस गढ़ में उमड़ी लाखों की भीड़ को देखकर पीएम मोदी बोले- बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर अब सुनामी का रूप ले चुकी है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नदिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला है। गृह मंत्री ने कहा-जब ममता बनर्जी और कांग्रेस की सरकारें थीं, तो वे आतंकवादियों को 'बिरयानी' खिलाने का काम करते थे। आतंकवादियों के प्रति उनके मन में नरम कोना था।  लेकिन 2014 में जब पीएम मोदी की सरकार आई, तो हमने आतंकवाद की भाषा बदल दी। 

इसी बीच ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी रैली में तेज संगीत बजाकर बाधा डालने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।  4 मई को नतीजे आएंगे। 

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM