बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील

बिहार इन दिनों विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण एक बडी आबादी प्रभावित हुई है। हालांकि राज्य सरकार के द्वारा बडे पैमाने पर प्रभावितों के बीच राहत व बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं।

बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील

नयी दिल्ली: बिहार इन दिनों विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण एक बडी आबादी प्रभावित हुई है। हालांकि राज्य सरकार के द्वारा बडे पैमाने पर प्रभावितों के बीच राहत व बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। भोजन से लेकर पशुओं के चारा तक का ख्याल रखा जा रहा है। इसी बीच में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आयी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बाढ़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सरकार से लोगों को आवश्यक सहायता पहुंचाने की अपील की है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।

वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने लिखा है कि बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 15 जिलों में क़रीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और हजारों गाँवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक राहत और सहायता पहुँचाने की होनी चाहिए। सरकार और प्रशासन राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर न छोड़ें तथा प्रभावित परिवारों तक सहायता अविलंब पहुँचाएँ। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़कर लोगों की हर संभव मदद करें। पूरा देश इस कठिन समय में बिहार के साथ खड़ा है।

जबकि पार्टी सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा है कि बिहार में भयानक बाढ़ की वजह से हुई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रदेश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सरकार से मेरी अपील है कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंच सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें। पूरा देश आपदा में प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

Trending News

पटना पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, लोजपा नेता ने किया स्वागत
पटना पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, लोजपा नेता ने किया स्वागत
Sep 15, 2026, 1:31:00 PM
UCC पर NDA में घमासान, नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, 'हमलोग मिलकर सरकार बनाएं'
UCC पर NDA में घमासान, नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, 'हमलोग मिलकर सरकार बनाएं'
Sep 15, 2026, 1:10:00 PM
बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील
बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील
Sep 15, 2026, 12:57:00 PM
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
Sep 15, 2026, 12:45:00 PM
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
Sep 15, 2026, 12:19:00 PM
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर
Sep 15, 2026, 12:07:00 PM
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
Sep 15, 2026, 11:48:00 AM
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
Sep 15, 2026, 11:32:00 AM
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
Sep 15, 2026, 11:10:00 AM
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2  की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
Sep 15, 2026, 10:39:00 AM