CEC विवाद के बीच CJI की अहम टिप्पणी, कहा- 'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी'

सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

CEC विवाद के बीच CJI की अहम टिप्पणी, कहा- 'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी'

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मुख्य मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद एक याचिकाकर्ता की तरफ से दिल्ली में फॉर्म-6 में किए गए बदलाव का मसला उठाया गया।

CJI सूर्यकांत ने कहा- SC यह पता लगाने के लिए रिकॉर्ड की जांच करना चाहता है कि बदलाव किसने किए थे

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट यह पता लगाने के लिए रिकॉर्ड की जांच करना चाहता है कि बदलाव किसने किए थे। उन्होंने कहा कि संशोधित फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी है, यह बात बिल्कुल साफ होनी चाहिए। जब रिकॉर्ड पेश किया जाएगा तो हम देखना चाहेंगे कि फॉर्म-6 में किसने बदलाव किया है।

याचिका पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने अपनी तरफ से किसी बदलाव की मंजूरी नहीं दी है। याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने अपनी याचिका पर भी मुख्य मामले के साथ सुनवाई का अनुरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने इस याचिका पर भी नोटिस जारी कर दिया। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान, वोटर लिस्ट से मृत, लापता और अवैध वोटरों को हटाने के मकसद से, चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 के जरिए नए वोटर रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया में एक अतिरिक्त घोषणा (डिक्लेरेशन) शामिल की है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Trending News

 गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
गोपालगंज पुलिस की अनोखी पहल: रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई नियमित रात्रि बस सेवा
Oct 05, 2026, 3:21:00 PM
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Breaking : UP राज्यसभा के लिए बीजेपी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Oct 05, 2026, 3:17:00 PM
Photos: गर्लफ्रेंड को गोद में लेकर झूमा करोड़पति यूट्यूबर, जूही ने बोल्डनेस से फैंस को बनाया दीवाना
Photos: गर्लफ्रेंड को गोद में लेकर झूमा करोड़पति यूट्यूबर, जूही ने बोल्डनेस से फैंस को बनाया दीवाना
Oct 05, 2026, 3:07:00 PM
लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार, उफान पर गोमती, फंसे 10 हजार से ज्यादा परिवार
लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार, उफान पर गोमती, फंसे 10 हजार से ज्यादा परिवार
Oct 05, 2026, 2:41:00 PM
अनंत सिंह के समर्थन में उतरे ललन सिंह, कहा- ताली एक हाथ से नहीं बजती
अनंत सिंह के समर्थन में उतरे ललन सिंह, कहा- ताली एक हाथ से नहीं बजती
Oct 05, 2026, 2:36:00 PM
CEC विवाद के बीच CJI की अहम टिप्पणी, कहा- 'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी'
CEC विवाद के बीच CJI की अहम टिप्पणी, कहा- 'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी'
Oct 05, 2026, 2:26:00 PM
DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
Oct 05, 2026, 2:17:00 PM
थाने पर हत्या का आरोप, 50 हजार नहीं देने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
थाने पर हत्या का आरोप, 50 हजार नहीं देने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:40:00 PM
अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
Oct 05, 2026, 1:33:00 PM
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
Oct 05, 2026, 1:28:00 PM