अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

सरायढेला स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट की छत पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट मालिक की ओर से लगाए गए टावर के जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई।

अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

धनबाद : सरायढेला स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट की छत पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट मालिक की ओर से लगाए गए टावर के जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई। जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें उठती देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद अपार्टमेंट के लोग तुरंत सक्रिय हो गए

घटना के बाद अपार्टमेंट के लोग तुरंत सक्रिय हो गए। सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

आग जनरेटर हाउस में लगी थी - लोग

अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक, आग जनरेटर हाउस में लगी थी। समय रहते आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दिए जाने के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया। लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

आग की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद कुछ देर तक अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। घटना को लेकर लोगों ने जनरेटर हाउस और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
Oct 05, 2026, 2:17:00 PM
थाने पर हत्या का आरोप, 50 हजार नहीं देने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
थाने पर हत्या का आरोप, 50 हजार नहीं देने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:40:00 PM
अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
Oct 05, 2026, 1:33:00 PM
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
Oct 05, 2026, 1:28:00 PM
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
Oct 05, 2026, 1:17:00 PM
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:10:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
Oct 05, 2026, 1:00:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
Oct 05, 2026, 12:59:00 PM
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Oct 05, 2026, 12:35:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
Oct 05, 2026, 12:12:00 PM