उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन

एनडीए से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा में दो फाड़ हो गया है। रालोमो के तीन विधायकों ने राम पुकार सिन्हा को समर्थन दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच विवाद जारी है। इधर एनडीए से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा में दो फाड़ हो गया है। रालोमो के तीन विधायकों ने राम पुकार सिन्हा को समर्थन दिया है।

रालोमो के तीन विधायकों माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह ने राम पुकार सिन्हा को समर्थन दिया है। तीनों विधायक पार्टी नेतृत्व से अलग रुख अपनाते नजर आए। सारण निर्वाचन क्षेत्र से राम पुकार सिन्हा उम्मीदवार हैं। रालोमो से ही बागी होकर वह सारण निर्वाचन क्षेत्र  से एमएलसी चुनाव लड़ रहे हैं। रालोमो के तीनों विधायक राम पुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह की अगुवाई में समर्थन की बात सामने आई है। रालोमो में विधायकों के रुख से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।  उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू उम्मीदवार को समर्थन देने का दावा किया था। ऐसे में बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के बाद एनडीए के भीतर भी मतभेद सामने आ रहे हैं।

हालांकि रालोमो विधायक माधव आनंद ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि  हमलोग सरकार के समर्थन में आज भी हैं और रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में हमलोग रामपुकार सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं, जो रालोमो के प्रदेश महासचिव हैं। हमलोग सरकार के समर्थन में हैं और रहेंगे।

 बता दें कि पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तीन दिन पहले स्पष्ट किया था कि RLM एनडीए के BJP और JDU उम्मीदवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और इसके अलावा चुनावी गतिविधि अनुशासनहीनता मानी जाएगी। इसके बावजूद RLM के तीनों विधायकों का सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में JDU उम्मीदवार के मुकाबले चुनाव लड़ रहे रामपुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल होना पार्टी के भीतर टकराव को दिखा रहा है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA की ओर से JDU ने पुष्कर आनंद को उम्मीदवार बनाया है।

 बता दें कि बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। एमएलसी चुनाव में राजद और कांग्रेस भी आमने-सामने है। बिहार विधान परिषद चुनाव में 8 सीटों पर महागठबंधन के 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इधर   पटना स्नातक एमएलसी सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार का मोकामा विधायक अनंत सिंह खुलकर विरोध कर रहे हैं। मोकामा विधायक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

Trending News

ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
Oct 05, 2026, 1:28:00 PM
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
Oct 05, 2026, 1:17:00 PM
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:10:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
Oct 05, 2026, 1:00:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
Oct 05, 2026, 12:59:00 PM
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Oct 05, 2026, 12:35:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
Oct 05, 2026, 12:12:00 PM
अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?
अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?
Oct 05, 2026, 11:49:00 AM
INDvsWI : वनडे के बाद अब T20 की बारी,  कल लखनऊ में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज
INDvsWI : वनडे के बाद अब T20 की बारी, कल लखनऊ में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज
Oct 05, 2026, 11:45:00 AM
सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
Oct 05, 2026, 11:12:00 AM